National Research Center on Camel
    a premier research centre
Post Box - 07, Jorbeer, Bikaner (Rajasthan) INDIA
Phone : +91 151 2230183, Fax : +91 151 2231213
Email : nrccamel@nic.in
This text is replaced by the Flash movie.


free hit counter
   
Bikaneri Camel बीकानेर ऊँट
 

 

Bikaneri breed of camel is one of the major camel breeds found in India. The breed derives its name from the city Bikaner which was established by Rao Bika in the 15th century and is known for better draught potential. भारत में बीकानेरी नस्ल एक प्रमुख उष्ट्र नस्ल के रूप में पाई गई है। इस नस्ल ने अपना यह नाम बीकानेर शहर से लिया है जो कि राव बीका द्वारा 15 वीं शताब्दी में स्थापित किया था। यह अपनी श्रेष्ठ भारवहन क्षमता के लिए प्रसिध्द है ।
   
Habitat and Distribution

आवास एवं वितरण

Bikaneri camels are predominantly bred in Bikaner and near by districts, such as Sriganganagar, Hanumangarh, Churu, Jhunjhunu, Sikar and Nagaur of Rajasthan and adjoining parts of Haryana and Punjab state. The breeding tract extends in east from 71°53’ to 78°15’ longitude and in north from 24°37’ to 30°30’ latitude. The home tract of this breed is arid and sandy with extreme hot and cold climates.

बीकानेरी ऊँट बीकानेर एवं इस जिले के आस-पास क्षेत्रों में प्रमुख नस्ल के रूप में मिलती है। यह नस्‍ल राजस्थान के श्री गंगानगर, चुरू, झूंझनू, सीकर एवं नागौर तथा सीमा से लगे हरियाणा एवं पंजाब राज्यों में भी पायी जाती है। इसका प्रजनन क्षेत्र पूर्व में 710 53' देशान्तर से 780 15' तक तथा उत्तर में यह 240 37' से 300 30' अंक्षाश तक फैला हुआ है। इस नस्ल का गृह क्षेत्र का वातावरण शुष्क एवं रेतीला तथा अधिक गर्म एवं ठंडा है।

Features

विशेषताएँ

The camels of Bikaneri breed are heavily built and are attractive with a noble look.  It has good height, strong built and active habits. The colour of the coat varies from brown to black, however in some animals reddish tinge is also found. They have symmetrical body and slightly dome shaped head. The fore head has a well-marked depression (stop) above the eyes, which is characteristic of this breed. Nose is long and extends up to two third of the head. Some camels of this breed have a luxuriant growth of hair on their eyebrows, eyelids and ears, they are called ‘jheepra’.  The chest pad is well developed and placed between angles of elbow. The shoulders are strong, broad and well set to chest. Neck is thick, fairly erect, with a marked curve giving a graceful carriage to the head. The udder is well developed in females.

बीकानेरी ऊँट आकर्षक सौष्ठव एवं उत्तम बनावट के होते हैं। इनकी ऊँचाई अच्छी, बनावट मजबूत एवं सक्रिय होते हैं। ये सामान्यतया गहरे भूरे रंग अथवा काले रंग के होते हैं। यद्यपि कुछ जानवरों में हल्का लाल रंग भी होता हैं। इनका शरीर सुडौल  एवं सिर थोड़ा गुंबद के आकार का होता है। इनके सिर पर आगे की ओर गहरा गढ्ढा होना इनकी एक विशिष्ट पहचान है। इनका नाक लम्बा एवं सिर के दो तिहाई भाग तक फैला होता है। इस नस्ल के कुछ ऊँटों की भौंहों, पलकों एवं कानों पर घने काले बाल पाए जाते हैं जिससे इन्हें 'झींपरा' कहा जाता है। इसकी छाती में स्थित तलुआ अच्छी तरह विकसित एवं कोहनी के कोण पर स्थित होता है। इसके कंधे मजबूत, चौड़े एवं अच्छी तरह छाती से लगे होते हैं। इसकी गर्दन मोटी एवं पर्याप्त ऊँचाई में होती है। मादाओं में अयन अच्छी तरह विकसित होती है।

   
Jaisalmeri Camel

जैसलमेरी ऊँट

   
   
Habitat and Distribution आवास एवं वितरण
 
The breeding tract of Jaisalmeri breed encompasses the Jaisalmer, Barmer and part of Jodhpur district in Rajasthan. The breeding tract extends in east from 69°30’ to 73°04’ longitude and in north from 24°37’ to 28°15’ latitude with very poor vegetation. Sand dunes are the typical features of the tract.

इस नस्ल के प्रजनन क्षेत्र में जैसलमेर, बाड़मेर एवं जोधपुर का भाग शामिल है। प्रजनन क्षेत्र पूर्व की ओर 690 30' से 730 04' देशान्तर तक एवं उत्तर  की ओर 240 37' से 280 15' अक्षांश में बहुत कम वनस्पति सहित विस्तारित है। रेतीले धोरे इस क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है।

Features

विशेषताएँ

 
The Jaisalmeri camels are of active temperament and are quite tall with long and thin legs. They have small head and mouth with narrow muzzle. The head is well carried on a thin neck and the eyes are prominent.  The forehead is not dome shaped and is without any depression above eyes (stop). Also, there is no luxuriant growth of hairs on their eyebrows, eyelids and ears. The body colour is predominantly light brown. The Jaisalmeri camels have thin skin and short hairs on body. The udder is mostly round in shape. It is a medium sized breed of camel.

जैसलमेरी ऊँट स्वभाव से फुर्तीले एवं पूर्ण ऊँचाई व पतली टांगे वाले होते हैं। इनका सिर एवं मुंह छोटा तथा थुथन संकरी होती है। इन ऊँटों की गर्दन पतली व लम्बी होती हैं एवं सिर छोटा तथा आंखे चमकदार होती है। सिर गुंबद के आकार का नहीं होता है तथा आंखों पर किसी प्रकार का गङ्ढा नहीं होता है। इनकी भौंहों, पलकों एवं कानों पर घने काले बाल नहीं पाए जाते हैं। ये ऊँट सामान्यतया हल्के भूरे रंग के होते हैं। जैसलमेरी ऊँटों के शरीर पर पतली त्वचा एवं छोटे बाल होते हैं। अयन सामान्यतया आकार में गोल होते हैं। यह ऊँट की एक मध्यम आकार की नस्ल है।

   
Kachchhi Camel

कच्छी नस्ल

 

इस नस्ल ने अपना नाम कच्छ क्षेत्र से लिया है जहां यह बहुतायत पाई जाती है। कच्छी नस्ल एक बहुउद्देश्‍य नस्ल है तथा मादाएं अच्छी दुग्ध उत्पादक हैं।

   
Habitat and Distribution

आवास एवं वितरण

 
The Kachchhi breed inhabits the ran of Kachchh in Gujarat state. The major breeding tract encompasses the Kachchh and Bansakantha districts of Gujarat and it extends in east from 68°20’ to 74° longitude and in north from 22°51’ to  24°37’ latitude. The land is marshy with abundant salt bushes.

कच्छी नस्ल गुजरात राज्य के कच्छ रण में बसी है। प्रमुख प्रजनन क्षेत्र गुजरात के कच्छ एवं बसनकंथा जिलों से घिरा है तथा यह पूर्व से 680 20' से 740 देशान्तर एवं उत्तर से 220 51' से 240 37' अक्षांश तक विस्तारित है। यहां की धरती दलदली एवं नमकीन झाड़ियों से परिपूर्ण है।

Features

विशेषताएँ

The camels of this breed are generally brown to dark brown in colour with absence of hair on eyelids and ears. The body hairs are coarse. Head is of medium size without distinct “stop”. Body size is medium. Camels of this breed are heavy and dull in appearance. They are stouter and little shorter. They have strong hindquarters, heavy legs, hard and thick foot pads and are well adapted to the humid climate and marshy land of Kachchh. In some animals the lower lip is droopy due to which the teeth are visible from a distance. The udder is well developed and mostly round in shape. 

इस नस्ल के ऊँट सामान्यतया मटमैले रंग के होते हैं तथा भौंहे एवं कानों पर बाल नहीं होते हैं। शरीर के बाल रूक्ष होते हैं। मध्यम आकार का सिर तथा कोई भी 'गङ्ढा नहीं होता है। शरीर मध्यम आकार का होता है। इस नस्ल के ऊँट भारी एवं प्रदर्शन में ढीले होते हैं। ये बलवान एवं कुछ छोटे होते हैं। इनके पुट्ठे मजबूत, टांगें भारी, पावों के तलवे कठोर एवं मोटे होते हैं। ये कच्छ के नम वातावरण एवं दलदली भूमि को अच्छी तरह से अनुकूलित किए हुए हैं। कुछ जानवरों में दांत दूरी पर स्थित होने के कारण नीचे के होंठ लटके हुए होते हैं। अयन अच्छी तरह से विकसित एवं ज्यादातर आकार में गोल होते हैं।

 
Mewari Camel

मेवाड़ी ऊँट

 

इस नस्ल ने अपना नाम मेवाड़ क्षेत्र से प्राप्त किया है जहां ये बहुतायत पाए जाते हैं। मेवाड़ी नस्ल अपनी दुग्ध उत्पादन क्षमता के लिए प्रसिध्द है।

Habitat and Distribution

आवास एवं वितरण

  The major breeding tract of the breed encompasses the Udaipur, Chittorgarh, Rajsamand districts and adjoining Neemuch and Mandsour districts of Madhya Pradesh. The camels of this breed can also be seen in Bhilwara, Banswara, Dundarpur districts and Hadoti region of Rajasthan, which can be considered as a minor breeding tract of the breed. The breeding tract extends in east from 73°02’ to 77°20’ longitude and in north from 22°55’ to 25°46’ latitude with fairly good vegetation and rainfall. Average height from main sea level is about 575 meters. The tract consists of hills of the Aravali in Mewar area.

इस नस्ल का प्रमुख प्रजनन क्षेत्र उदयपुर, चित्तौडगढ़, राजसमन्द जिले तथा आसपास के नीमच और मध्यप्रदेश के मंसूर जिले शामिल हैं। इस नस्ल के ऊँट भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपूर जिलों तथा राजस्थान के हाड़ौती में भी देखे जा सकते हैं जो कि इस नस्ल के कम प्रजनन क्षेत्र के रूप में शामिल किए जा सकते है। प्रजनन क्षेत्र पूर्व की ओर से 730 02' से 770 20'  देशान्तर एवं उत्तर से 220 55' से 250 46' अंक्षाश तक अच्छी वनस्पति एवं वर्षायुक्त हे। समुद्र स्तर से औसत ऊँचाई 575 मीटर है। यह क्षेत्र मेवाड़ के अरावली पहाड़ों से अटा हुआ है।

 
Features

विशेषताएँ

 

Mewari camels are stouter and a little shorter than Bikaneri. They have strong hindquarters, heavy legs, hard and thick foot pads. Well adapted to travel and carry loads across hills. The body hairs are coarse, which protects them from the bites of wild honeybees and insects. The body colour varies from light brown to dark brown but some animals are almost white in colour, such variation in body colour is generally not seen in other breeds of camel. The head is heavy, set on a thick neck. Unlike the Bikaneri camel, the Mewari camel has no ‘stop’, but its muzzle is loose. Ears are thick and short, set well apart, tail is long and thick. The milk vein is prominent and the udder is well developed in females.   

मेवाड़ी ऊँट बीकानेरी ऊँटों से साहसी एवं कुछ छोटे होते है। इनके पुट्ठे मजबूत, भारी टांगे, पांवों के तलवे कठोर एवं मोटे होते हैं। पहाड़ों पर यात्रा एवं भार ले जाने के लिए अनुकूलित है। शरीर के बाल रूक्ष होते हैं जो इन्हें जंगली मधुमक्खियों एवं कीड़ों को काटने से रोकते हैं। ये ऊँट हल्के भूरे रंग या सफेद  होते हैं। कुछ ऊँट बिल्कुल सफेद रंग के होते हैं। सामान्यतया इस प्रकार का रंग परिवर्तन ऊँट में कम देखा जाता है। इनका सिर भारी, गर्दन मोटी होती है। बीकानेरी ऊँट से भिन्न, मेवाड़ी ऊँट के कोई गङ्ढा नहीं पाया जाता है परंतु थुथन ढीली होती है। कान मोटे एवं आकार में लघु तथा पृथक रूप से होते हैं। पूछ लम्बी एवं मोटी होती है। मादाओं में दुग्ध शिरा पूर्ण विकसित एवं अयन भारी होते हैं।

   
© All Rights reserved 2008 National Research Center on Camel : Bikaner