|
 |
DOUBLE HUMPED CAMEL |
दो कूबड़ वाले ऊँट |
| |
 |
A small population
of bactrian camel exists in the
Nubra valley of Ladakh (J&K). |
बैक्ट्रियन ऊँट की सीमित संख्या जो लद्दाख (जम्मू एवं कश्मीर) की नूब्रा घाटी में पाई जाती हैं। |
 |
Features |
विशेषताएं |
| |
The humps are plump
and pliable. During the late winter when pastures are scanty,
the humps collapse.
Skull bone is comparatively shorter and wider than dromedary
camel.
The body of the camel is short and stout.
The body color varies from light brown to dark brown.
Long hairs grow on the top of the head, along lower
part of the neck, hump and legs.
The adult body weight varies from 450 to 550 kg.
The male animals are heavier than female.
|
इसकी कूबड गोल एवं नरम होती है। सर्द ऋतु के अन्त तक जब चरागाह सीमित हो जाते हैं, कूबड ढल जाती हैं।
कपाल की हड्डी एक कूबड़ ऊँट की अपेक्षा छोटी एवं चौड़ी होती है।
ऊँट का कद छोटा एवं मजबूत होता है।
इनके शरीर का रंग हल्के या गहरे भूरे रंग का होता है।
इनके सिर के ऊपरी भाग से, गर्दन के निम्न भाग, कूबड़ एवं टांगों पर लम्बे बाल पाए जाते हैं।
एक वयस्क ऊँट का शारीरिक भार 450 से 550 किलोग्राम तक होता है। इनमें नर ऊँट मादा की अपेक्षा अधिक भारी होते हैं।
|
 |
Research Achievements |
अनुसंधान उपलब्धियां |
| |
Depending upon age, the average annual hair production per camel ranges from 2.5 to 4.0 kg.
Hair quality attributes suggested very fine quality fibers. Hair is used for preparation of various items viz. shawls, pullovers, sweaters, winter garments, coats and caps.
The high staple length and quality of wool fiber indicated its usefulness in fiber processing for the village cottage industry.
Genetic polymorphism between two species of camel (Camelus dromedarius and Camelus bactrianus) has been found by PCR-RAPD technique.
Comparative study on haematological and mineral profile of dromedary and bactrian camel showed higher concentration of Haemoglobin (Hb), Calcium (Ca), Phosphorus (P), Zinc (Zn), Iron (Fe) and Copper (Cu).
The important diseases prevalent are actinobacillosis, pneumonia, eye diseases associated with corneal opacity, hydro-pericardium and ectopic pregnancies.
Commonly available feed/fodder plants utilized by the camels have been evaluated for various nutritional parameters. The highest CP content was found in the leaves of Chhowk tree followed by Alfa-alfa, Changama and Beecho. However, CF was higher in Alfa-alfa grass followed by Longtol.
The bactrian camels are seasonal breeders and the breeding season extends from January to March.
Reproductive behaviour in the males during rutting indicated biting, active secretion form the poll glands and frothing.
Bactrian camel can carry load up to 1 quintal as baggage and can work for 6-8 hours daily.
|
औसतन बाल उत्पादन प्रति ऊँट 2.5 से 4.0 किलोग्राम होता है जो आयु पर निर्भर करता है।
बाल अच्छी गुणवत्ता वाले तंतुओं को दर्शाते हैं। इनका उपयोग विभिन्न सामान बनाने जैस शॉल, पुलओवर, स्वेटर, सर्दी के कपड़े, कोट एवं टोपियां बनाने हेतु प्रयुक्त किए जाता है।
धागे की अधिक लम्बाई तथा ऊन तंतुओं की गुणवत्ता इसकी ग्रामीण कुटीर उद्योगों में उपयोगिता को दशाते हैं।
पीसीआर-आरएपीडी तकनीकी द्वारा उष्ट्र की दो प्रजातियों (कैमेलस ड्रोमेडेरियस एवं बैक्ट्रिएनस) के बीच में अनुवांशिक बहुरूपता पाई गई है।
एक कुब्बड़ एवं दो कुब्बड़ वाले ऊँट की रक्त जांच व खनिज स्तरों का तुलनात्मक अध्ययन हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, फास्फोरस, जस्त, लोहा एवं ताम्बे की उच्च मात्रा प्रदर्शित करता है।
महत्वपूर्ण व होने वाली मुख्य बीमारियों में एक्टीनोबेसिलोसिस, निमोनिया, कॉरनियल क्षमता से संबध्द आंखों की बीमारियां, हाइड्रो-पेरीकारडियम एवं असामान्य प्रसव सम्मिलित हैं।
उष्ट्र हेतु सामान्यतया उपलब्ध आहार/चारा वनस्पति विभिन्न पोषकीय प्राचलों के लिए मूल्यांकित किए गए। छौक पेड़ में आल्फा-आल्फा, चंगमा और बीछू की तुलना में रूक्ष प्रोटीन अंश अधिकतम पाए गए। यद्यपि रूक्ष रेशे की मात्रा आल्फा-आल्फा में लॉगटाल की अपेक्षा अधिक थी।
दो कूबड़ वाले ऊँट ऋतु प्रजनक है तथा इनकी प्रजनन ऋतु जनवरी-मार्च तक है।
नर ऊँटों का मद के दौरान जनन व्यवहार में काटना, पोल ग्रन्थियों से स्त्राव एवं मुख से झाग निकालना है।
दो कूबड़ वाले ऊँट 1 क्विंटल तक भार ले जा सकते है तथा 6-8 घंटे तक प्रतिदिन कार्य कर सकते हैं।
|
|
|